Blog

Chandauli News-होली से पहले चंदौली पुलिस की बड़ी कामयाबी,1.68 करोड़ की अवैध शराब बरामद

होली पर्व से पहले चंदौली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पुलिस ने करीब 1.68 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।NH-19 पर सिंघीताली पुल के पास पुलिस ने एक ट्रक से 1028 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 9199.8 लीटर बताई जा रही है। शराब को बड़ी चतुराई से आलू और भूसी की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था, ताकि पुलिस की नजरों से बचा जा सके।

चेकिंग के दौरान ट्रक चालक ने पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाकर फरार होने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया।राजस्थान का निवासी आरोपी, बिहार में सप्लाई की थी तैयारी गिरफ्तार आरोपी राजस्थान का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब की खेप बिहार में सप्लाई की जानी थी, जहां होली के अवसर पर ऊंचे दामों पर बेचने की साजिश रची गई थी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रक को सीज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।यह पूरी कार्रवाई अलीनगर थाना पुलिस द्वारा की गई, जिसकी सतर्कता और मुस्तैदी से इतनी बड़ी अवैध खेप पकड़ी जा सकी। होली से पहले इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय थाना अलीनगर,उ0नि0 अनिल कुमार यादव ,उ0नि0 अमित कुमार सिंह ,उ0नि0 पंकज कुमार सिंह,का0 आकाश सिंह ,का0 राहुल खरवार ,हे0 का0 बच्चा सिह ,का0 प्रवेश कुमार सिंह

स्वाट टीम/सर्विलांस टीम प्रभारी-

स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव,सर्विलांस टीम प्रभारी उ0नि0 आशीष मिश्रा ,हे0का0 अरविन्द कुमार यादव ,हे0का0 राणाप्रताप सिंह ,हे0का0 रामानन्द यादव
,हे0का0 विजेन्द्र कुमार सिंह
,हे0का0 आशुतोष सिंह
,हे0का0 आनन्द सिंह
,हे0का0 प्रेमप्रकाश यादव
,हे0का0 मन्टू सिंह
,का0 अजीत सिंह
,का0 नीरज कुमार मिश्रा
,का0 मनीष कुमार
,का0 संदीप कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button