Blog

Chandauli News-15 सितंबर को अमरवीर इंटर कॉलेज में भव्य दौड़ प्रतियोगिता,विजेताओं को मिलेंगी साइकिल और स्कूटी

चंदौली जनपद के युवाओं को खेल और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक और राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह ‘व’ द्वारा एक भव्य दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 15 सितंबर को सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के धानापुर कस्बे स्थित अमरवीर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में किया जाएगा।इस प्रतियोगिता में 1600 मीटर की दौड़ रखी गई है, जिसमें बालक और बालिकाएं अलग-अलग वर्गों में हिस्सा ले सकेंगी। आयोजनकर्ताओं के अनुसार, प्रतियोगिता को कई राउंड में बाँटा गया है, और हर राउंड के विजेताओं को एक-एक साइकिल पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। वहीं, फाइनल राउंड के विजेता बालक और बालिका को एक-एक स्कूटी से सम्मानित किया जाएगा।इस आयोजन को लेकर मनोज कुमार सिंह ‘व’ ने कहा-दौड़ एक बेहतरीन शारीरिक गतिविधि है, जो न केवल शरीर को फिट रखती है, बल्कि अनुशासन और आत्मविश्वास भी देती है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से युवाओं में खेल-कूद के प्रति रुचि बढ़ेगी और उन्हें सेना व अन्य सरकारी नौकरियों की तैयारी में भी मदद मिलेगी।
उन्होंने आगे कहा- जब चंदौली का युवा दौड़ेगा, तभी वो जीवन में आगे बढ़ पाएगा। हमारा उद्देश्य केवल पुरस्कार देना नहीं, बल्कि युवाओं को उनके सपनों की दिशा में दौड़ने के लिए प्रेरित करना है।
प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी। इच्छुक प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया है कि वे समय से मैदान पर पहुँचें और प्रतियोगिता के नियमों का पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button