Blog

Chandauli News-अलीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 470 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

चंदौली में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 470 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर मानसरोवर पोखरे के पास चेकिंग की गई। इस दौरान एक पल्सर मोटरसाइकिल (UP67AL9526) से गांजा बरामद कर अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आत्माराम सिंह (38 वर्ष) निवासी घरचित, थाना सकलडीहा के रूप में हुई।पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह बिहार से सस्ते दाम पर गांजा लाकर यहां बेचता था और इससे अच्छा मुनाफा कमाता था।पुलिस ने बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना अलीनगर की पुलिस टीम के कई अधिकारी और जवान शामिल रहे।

गिरफ्तारी व बरामदगी में शामिल पुलिस टीम-प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला थाना अलीनगर ,उ0नि0 अनिल कुमार यादव चौकी प्रभारी आलूमील,उ0नि0 अमित कुमार सिंह चौकी प्रभारी भूपौली,का0 प्रवेश कुमार,का0 रवि कुमार थाना अलीनगर जनपद चन्दौली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button