Chandauli News-अवैध शराब तस्करी के खिलाफ सकलडीहा पुलिस को मिली सफलता,एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

चन्दौली पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं शराब तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया। निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (IPS) एवं क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में थाना सकलडीहा पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया।चेकिंग के दौरान अवैध देशी शराब बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार।प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अलीनगर तिराहा, ऑटो स्टैंड (बहद ग्राम तेन्दुई) पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को एक बोरे के साथ रोका गया।बोरे की तलाशी लेने पर उसमें—30 पाउच अवैध देशी शराब (मसाला ब्लू लाइम),प्रत्येक पाउच 200 मिली,कुल बरामद मात्रा 6 लीटर
पाई गई। मौके पर ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।अभियुक्त का विवरण- हंसराज चौहान पिता: स्व. बेचई चौहान आयु: 62 वर्ष,निवासी: ग्राम तेन्दुईपुर, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली का निवासी है बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना सकलडीहा पर मु0अ0सं0 242/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-उ0नि0 वरुणेन्द्र राय, कोतवाली सकलडीहा,का0 रोहित कुमार, पुलिस टीम सदस्य



