Blog

Chandauli News-खाकी का मानवीय चेहरा:रिश्तों को जोड़ने में चन्दौली पुलिस की सराहनीय पहल

चन्दौली पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभा रही है, बल्कि सामाजिक रिश्तों को सहेजने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला थाना एवं मिशन शक्ति केन्द्र द्वारा बिछड़े दम्पत्तियों को पुनः एक करने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत 30 एवं 31 मार्च 2026 को पारिवारिक विवाद से जुड़े मामलों में दोनों पक्षों को नोटिस एवं मोबाइल के माध्यम से महिला थाना बुलाया गया। यहां उन्हें पारिवारिक मूल्यों, आपसी समझ और रिश्तों की महत्ता के बारे में समझाया गया।अथक प्रयासों के बाद कुल 06 बिछड़े दम्पत्तियों ने बिना किसी दबाव के आपसी सहमति से अपनी गलतियों को स्वीकार किया और नए सिरे से साथ रहने का निर्णय लिया। महिला थाना मिशन शक्ति केन्द्र ने इन परिवारों के बीच मतभेद खत्म कर टूटते रिश्तों को जोड़ने में सफलता हासिल की।इस पहल से यह स्पष्ट होता है कि पुलिस की भूमिका केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में खुशियां और सौहार्द स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button