Chandauli News-गाँजा तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई:330 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

चन्दौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा गाँजा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने तथा तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष बलुआ अरूण प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना बलुआ पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 330 ग्राम नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम आशीष कुमार जायसवाल पुत्र लव प्रसाद जायसवाल निवासी सोनवरसा थाना बलुआ, जनपद चन्दौली है। उसे टाण्डाकला ग्राउण्ड के पास, ग्राम टाण्डाकला थाना बलुआ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना बलुआ में मु0अ0सं0- 68/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीमःथानाध्यक्ष अरूण प्रताप सिंह, थाना बलुआ,उपनिरीक्षक अमित सिंह, चौकी प्रभारी मारूफपुर,हेड कांस्टेबल संतोष कुमार यादव, शामिल रहे।



