Blog

Chandauli News-जनजाति गौरव दिवस पर विशेष पदयात्रा का होगा आयोजन :प्रभारी मंत्री संजीव गोंड

चंदौली। जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिले के प्रभारी मंत्री संजीव गोंड ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जिले में एक विशेष पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जो देश की एकता और अखंडता का प्रतीक होगी।प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह पदयात्रा “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को सशक्त करेगी और जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास एवं योगदान को सम्मान देने का कार्य करेगी। इस दौरान समाज के विभिन्न वर्गों में बिरसा मुंडा जैसे जननायकों के विचारों और बलिदान की भावना को प्रसारित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और संगोष्ठियों का भी आयोजन किया जाएगा, जिनमें बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया जाएगा।प्रभारी मंत्री संजीव गोंड ने कहा कि यह आयोजन न केवल जनजातीय समाज के उत्थान का प्रतीक है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प को भी सशक्त करेगा।प्रेस वार्ता में मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल, चकिया विधायक कैलाश आचार्य, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, मीडिया प्रभारी शिवराज सिंह, दिलीप कुमार सोनकर सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button