Blog

Chandauli News-दिल्ली धमाके के बाद चंदौली के PDDU जंक्शन पर बढ़ी सुरक्षा,अलर्ट मोड पर पुलिस और रेलवे प्रशासन

चंदौली -दिल्ली में लाल किला के पास हुए धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इसी क्रम में जनपद चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर भी रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र अलर्ट मोड अपनाया है।जीआरपी, आरपीएफ और सिविल पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।चेकिंग के दायरे में सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री हाल, प्लेटफॉर्म्स और ट्रेनों के डिब्बे शामिल हैं। यात्रियों के सामान और पहचान पत्रों की भी बारीकी से जांच की जा रही है।इसके साथ ही, बिहार विधानसभा चुनाव के कल होने वाले मतदान को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी असामाजिक तत्व या संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस या रेलवे सुरक्षा बल को दें, और अफवाहों पर ध्यान न दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button