Blog

Chandauli News-नववर्ष पर जरूरतमंदों के बीच प्रगति एजुकेशनल एवं समाज कल्याण ट्रस्ट के तत्वावधान में कंबल व मिठाइयों का वितरण

चंदौली में नव वर्ष के पावन अवसर पर प्रगति एजुकेशनल एवं समाज कल्याण ट्रस्ट के तत्वावधान में सदर ब्लाक के प्रतापपुर ग्राम सभा में एक सराहनीय सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व ट्रस्ट की सचिव एवं समाजसेवी खुशबू कुमारी ने किया। उनके नेतृत्व में धन्वंतरी हॉस्पिटल के डॉक्टर चंद्रिका के सहयोग से असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबलों का वितरण किया गया। साथ ही गांव के बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से उन्हें मिठाइयां भी बांटी गईं।कार्यक्रम के दौरान समाजसेवियों ने जरूरतमंदों की समस्याओं को समझते हुए उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। खुशबू कुमारी ने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग की सेवा ही सच्ची मानव सेवा है और ट्रस्ट आगे भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। डॉक्टर चंद्रिका ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर जोर देते हुए लोगों को ठंड के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी।इस अवसर पर रामाश्रय यादव, विवेक यादव, अक्षय कुमार, रवि, सामाजिक कार्यकर्ता अजीत कुमार सोनी, आर्यन, शिव, अशरफी देवी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button