Blog

Chandauli News-पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह,अच्छे कार्य के लिए किया गया सम्मानित

चन्दौली में 79वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा पुलिस लाइन एवं कैम्प कार्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ झंडे को सलामी दी गई।इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (सदर) अनंत चन्द्रशेखर (IPS) द्वारा पुलिस कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया.ध्वजारोहण उपरांत पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश की सेवा, सत्यनिष्ठा, विकसित भारत के निर्माण, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, समृद्ध विरासत के संरक्षण तथा राष्ट्रीय एकता हेतु कार्य करने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक,उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त पदक, प्रशंसा चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्रों का वितरण किया गया।लांग्हे ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

सेवा सम्मान चिन्ह प्राप्तकर्ता:

उ0नि0 (ना0पु0) जनक सिंह

आरक्षी भर्ती कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्राप्तकर्ता:

1. अ.पु.अ.अनंत चन्द्रशेखर (IPS)


2. क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा


3. प्रतिसार निरीक्षक रामबेलास


4. निरीक्षक रमेश यादव


5. निरीक्षक दयाराम गौतम


6. थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह


7. उ.नि. (ना.पु.) पारस नाथ यादव


8. तथा थानों/कार्यालयों में नियुक्त 27 अन्य पुलिसकर्मी


अच्छे कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्राप्तकर्ता:

1. निरीक्षक राम जनम यादव


2. निरीक्षक शरद गुप्ता


3. निरीक्षक घनश्याम शुक्ला


4. उ.नि. (ना.पु.) शिवाजी सिंह


5. मु.आ. (ना.पु.) परशुराम सिंह


6. मु.आ. (ना.पु.) बीर बहादुर


7. थानों पर नियुक्त 12 अन्य पुलिसकर्मी


अन्य सम्मानित पुलिसकर्मी:

UP-112 में नियुक्त 07 पुलिसकर्मी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button