Blog

Chandauli News-फर्जी कागजात बनाकर खुद को RAW एजेंट बताने वाला युवक गिरफ्तार

चंदौली: एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर और क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक निमंत्रण पत्र, दो कूटरचित छाया प्रतियां और एक वीवो मोबाइल फोन बरामद किया गया। अभियुक्त की पहचान रूपेश उपाध्याय (22 वर्ष) निवासी हेतमपुर, थाना धानापुर के रूप में हुई है।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ये फर्जी दस्तावेज मोबाइल के ChatGPT की मदद से तैयार किए थे और खुद को कभी RAW एजेंट तो कभी असिस्टेंट कमांडेंट बताकर लोगों को भ्रमित कर निजी लाभ उठाता था।पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 वीरेन्द्र यादव और हे0का0 धीरेन्द्र यादव शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button