Blog

Chandauli News-बिसौरी गांव में गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग,लगभग एक बीघा जलकर राख

चंदौली सदर थाना क्षेत्र के बिसौरी गांव निवासी जितेंद्र सिंह के खेत में अज्ञात कारणों से खड़ी फसल में आग लग गई। आपको बता दे कि बिसौरी गांव के सिवान में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अज्ञात कारणों से खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग एक बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। किसानों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सभी लोग आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। वही पीड़ित किसान ने जिला प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। अगर समय रहते ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने प्रयास नहीं किया होता, तो आग और भी फैल सकती थी, जिससे भारी नुकसान होता। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button