Chandauli News -मारुति सुजुकी वर्कशॉप चोरी कांड का खुलासा,तीन आरोपी गिरफ्तार,एक नाबालिग पुलिस अभिरक्षा में

कोतवाली चंदौली पुलिस ने विगत दिनों कटसिला स्थित मारुति सुजुकी कार वर्कशॉप में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई 17 हजार रुपये की नगदी भी बरामद की गई है।कोतवाली पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चोरी की नीयत से कुछ संदिग्ध व्यक्ति धूरीकोट की ओर से विकास भवन के पास जीटी रोड अंडरपास की तरफ आ रहे हैं। सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया।पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान मनीष यादव पुत्र बबलू यादव निवासी ग्राम झांसी थाना व जिला चंदौली उम्र करीब 25 वर्ष, राजन शर्मा पुत्र नन्दगोपाल शर्मा निवासी ग्राम झांसी थाना चंदौली उम्र करीब 20 वर्ष तथा एक नाबालिग के रूप में हुई। अभियुक्तों की जामा तलाशी के दौरान चोरी की कुल 17,000 रुपये की नगदी बरामद की गई।गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली चंदौली में मु0अ0सं0 385/2025 धारा 305(ए), 331(2) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि दिनांक 26 दिसंबर 2025 की रात तीनों ने मिलकर कटसिला स्थित स्टार कार मारुति सुजुकी वर्कशॉप में घुसकर चोरी की थी और चोरी से मिले पैसे को आपस में बराबर-बराबर बांट लिया था।अभियुक्तों का विवरण:मनीष यादव पुत्र बबलू यादव, निवासी ग्राम झांसी, थाना व जिला चंदौली, उम्र करीब 25 वर्ष,राजन शर्मा पुत्र नन्दगोपाल शर्मा, निवासी ग्राम झांसी, थाना व जिला चंदौली, उम्र करीब 20 वर्ष,एक बाल अपचारी है।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह, थाना कोतवाली चंदौली, उप निरीक्षक मो. असलम, उप निरीक्षक बाबूराम यादव तथा हेड कांस्टेबल संतोष कुमार सिंह शामिल रहे।



