Blog

Chandauli News-मिशन शक्ति अभियान के तहत बिछड़े दम्पत्ति का हुआ पुनर्मिलन,खाकी ने जोड़े रिश्ते

चन्दौली: कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ अब पुलिस रिश्तों को जोड़ने का भी सराहनीय कार्य कर रही है। पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” के द्वितीय चरण के तहत बिछड़े दम्पत्तियों को मिलाने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है।इसी क्रम में थाना मुगलसराय एवं मिशन शक्ति केन्द्र के प्रयास से एक बिछड़ा दम्पत्ति पुनः साथ रहने के लिए राजी हो गया। 29 मार्च 2026 को प्राप्त एक प्रार्थना पत्र में पति व परिजनों के खिलाफ पारिवारिक विवाद की शिकायत की गई थी। इस पर दोनों पक्षों को नोटिस व मोबाइल के माध्यम से थाना बुलाया गया।थाने पर अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों को पारिवारिक मूल्यों, रिश्तों की अहमियत और आपसी समझदारी का महत्व समझाया गया। काफी समझाने-बुझाने के बाद पति-पत्नी ने बिना किसी दबाव के अपनी गलतियों को स्वीकार किया और नए सिरे से साथ रहने का निर्णय लिया।अंततः मिशन शक्ति केन्द्र की पहल से टूटता हुआ रिश्ता बच गया और दम्पत्ति को खुशी-खुशी उनके परिजनों के साथ विदा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button