Blog

Chandauli News-मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत चंदौली पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक

चंदौली एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों के मिशन शक्ति केन्द्रों पर नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा “मिशन शक्ति” विशेष अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह अभियान कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित है।


मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत किए गए प्रमुख प्रयास:1. जनजागरूकता कार्यक्रम:
जनपद के समस्त थानों की एंटीरोमियो टीमों द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों, कस्बों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सघन जागरूकता अभियान चलाया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, पुलिस सहायता सेवाओं जैसे डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090, ट्विटर/व्हाट्सएप के माध्यम से सहायता तथा आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई।


2. महिला संबंधित समस्याओं का निस्तारण:
ग्रामीण क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता गोष्ठियों का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं को सुना गया तथा उनके त्वरित और प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई।


3. सामुदायिक जुड़ाव (कम्युनिटी पुलिसिंग):
अभियान के तहत स्थानीय समुदाय, विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधा संवाद स्थापित कर पुलिस-जनता के बीच विश्वास को और मजबूत किया गया।
4. हेल्पलाइन, साइबर सुरक्षा एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी:


विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों—वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपात सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098, एम्बुलेंस सेवा 108, स्वास्थ्य सेवा 102, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 आदि—के संबंध में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया।

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन सुनिश्चित करना चंदौली पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिशन शक्ति फेज-5.0 इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जनपद में ऐसा सुरक्षित वातावरण बनाना हमारा निरंतर प्रयास है, जहाँ हर महिला और बालिका स्वयं को निर्भीक महसूस करे। एंटीरोमियो टीम एवं समस्त थानों को जनता से जुड़कर समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए हैं।साथ ही थाना स्तर पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र के कार्य, उद्देश्य एवं उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button