Blog

Chandauli News-मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत चंदौली पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

चंदौली। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों के मिशन शक्ति केंद्रों पर नियुक्त चंदौली पुलिस द्वारा “मिशन शक्ति” विशेष अभियान (फेज-5.0) के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह अभियान कम्युनिटी पुलिसिंग और महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित रहा।
मिशन शक्ति अभियान के इस चरण में जनपद के सभी थानों की एंटीरोमियो टीमों ने सक्रिय भूमिका निभाई। स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों, कस्बों एवं भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर सघन जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, पुलिस सहायता सेवाओं जैसे डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090, सोशल मीडिया व व्हाट्सएप के माध्यम से सहायता तथा आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई।


अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों व सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इन गोष्ठियों में महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके त्वरित व प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई भी की गई। इसके साथ ही पुलिस द्वारा स्थानीय समुदाय, विशेषकर महिलाओं और बालिकाओं से सीधा संवाद स्थापित कर पुलिस-जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।जागरूकता के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों और सेवाओं की जानकारी भी दी गई। इनमें वूमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, चाइल्ड लाइन-1098, एम्बुलेंस सेवा-108, स्वास्थ्य सेवा-102 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930 शामिल हैं। इनसे संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए।चंदौली पुलिस ने अपने संदेश में कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिशन शक्ति फेज-5.0 इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस का निरंतर प्रयास है कि जनपद में ऐसा सुरक्षित वातावरण तैयार किया जाए, जहां हर महिला और बालिका स्वयं को निर्भीक और सुरक्षित महसूस करे। सभी थानों की एंटीरोमियो टीमों को निर्देशित किया गया है कि वे जनता से जुड़कर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही थाना स्तर पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के कार्य, उद्देश्य और उपलब्ध सेवाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button