Chandauli News-यूपीपीसीएस में सफलता पर बृजेन्द्र शरण त्रिपाठी का भव्य सम्मान,कांग्रेस ने बढ़ाया हौसला

जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी की अगुवाई में कांग्रेस जनों ने यूपीपीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर सहायक आयुक्त बनने वाले बृजेन्द्र शरण त्रिपाठी के आवास पर पहुँचकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर उनकी उपलब्धि की सराहना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उनकी सफलता को जनपद के लिए गौरव का विषय बताया।
इस मौके पर अरुण द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से प्रतिभाओं को सम्मान देने का कार्य करती रही है। उन्होंने युवाओं की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को बेहतर शिक्षा के लिए अपने घर से दूर जाना पड़ता है और भारी खर्च उठाना पड़ता है। यदि ऐसी सुविधाएं अपने ही जनपद में उपलब्ध हो जाएं, तो अधिक से अधिक युवा अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं और सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम में नवीन पाण्डेय, संतोष तिवारी, प्रभु नारायण तिवारी, रिंकू, राकेश पाठक, संतोष चौबे, रामधार यादव सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने बृजेन्द्र शरण त्रिपाठी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।



