Chandauli News-लोक बंधु राज नारायण की पुण्य तिथि पर कठौड़ी गांव में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

खबर उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली से है। आज दिनांक 31 दिसंबर को समाजवाद और संघर्ष के प्रतीक लोक बंधु राज नारायण की पुण्य तिथि के अवसर पर नियमताबाद ब्लॉक अंतर्गत कठौड़ी गांव में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोग, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एवं संयोजक पूर्व एमएलसी अरविंद सिंह रहे। कार्यक्रम के प्रबंधन की जिम्मेदारी इंद्रजीत शर्मा, बबलू यादव और राम बच्चन ने संभाली। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पटेल उपस्थित रहे, जिन्होंने लोक बंधु राज नारायण के विचारों और संघर्षों को याद करते हुए उन्हें समाजवाद की मजबूत आवाज बताया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष रीता चिरई ने कहा कि लोक बंधु राज नारायण ने हमेशा शोषित, वंचित और गरीबों के हक के लिए संघर्ष किया। उनका जीवन सादगी, ईमानदारी और अन्याय के खिलाफ लड़ाई का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि आज के समय में उनके विचारों को अपनाने की सबसे अधिक जरूरत है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने लोक बंधु राज नारायण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।



