Blog

Chandauli News-विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस की तैयारी तेज,सपा और भाजपा दोनों को देगी टक्कर,चंदौली में बनी जीत की रणनीति

चंदौली जिले में आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज़ कर दी हैं।शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई,जिसमें आगामी चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक के दौरान पार्टी नेताओं ने दावा किया कि इस बार कांग्रेस न केवल भाजपा,बल्कि सपा को भी कड़ी टक्कर देगी और विधान परिषद चुनाव में जीत दर्ज करेगी।बैठक में यह भी साफ किया गया कि कांग्रेस और सपा दोनों पार्टियां विधान परिषद चुनाव में अलग-अलग प्रत्याशी उतारेंगी।दोनों ही दलों ने इस बार के चुनाव में पीडीए (प्रगतिशील दल गठबंधन) के मुद्दों से किनारा कर लिया है।इस बैठक में वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के एमएलसी प्रत्याशी संजय प्रियदर्शी और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी अरविंद सिंह पटेल विशेष रूप से मौजूद रहे।दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस इस बार शिक्षकों, स्नातकों, रोजगार और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी।उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और सरकारी नीतियों में असंतुलन जैसे विषय कांग्रेस के चुनावी एजेंडे में प्रमुख रहेंगे और इन्हीं मुद्दों पर जनता से वोट की अपील की जाएगी।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि पार्टी ने ब्लॉक स्तर तक अपनी चुनावी तैयारियां पूरी कर ली हैं।उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रत्येक ब्लॉक में अधिक से अधिक मतदाताओं को जोड़ने का निर्देश दिया गया है,ताकि कांग्रेस की जीत सुनिश्चित की जा सके।द्विवेदी ने दावा किया कि जनता अब भाजपा की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है और अन्य दलों पर भी भरोसा नहीं कर पा रही है।
ऐसे में कांग्रेस ही जनता की उम्मीदों का असली विकल्प बनकर सामने आ रही है।बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।इस दौरान मतदाता सूची के सत्यापन,प्रचार अभियान की रूपरेखा तय करने और बूथ स्तरीय समितियों के गठन पर भी विस्तृत चर्चा की गई।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस बार पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और जनता के मुद्दों को लेकर विधान परिषद चुनाव में जीत दर्ज करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button