Chandauli News-मनबढ़ युवकों ने अधिवक्ता को मारपीट कर बुरी तरह किया घायल,पुलिस जांच में जुटी

चंदौली। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सनसनीखेज घटना में नशे में धुत कुछ मनबढ़ युवकों ने देर रात एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला कर दिया। यह वारदात देर रात करीब 12:40 बजे बैठक रेस्टोरेंट के बाहर हुई। बताया जा रहा है कि आरोपित युवकों ने अधिवक्ता को लात-घूंसों से बुरी तरह पीट दिया और उनकी जेब से नगदी भी उड़ा ली।घटना के बाद घायल अधिवक्ता को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अधिवक्ता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि जब अधिवक्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, तो आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है



