Blog

Chandauli News-सकलडीहा पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी NBW में एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

चंदौली एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में,अपर पुलिस अधीक्षक (सदर)अनन्त चंद्रशेखर (IPS) तथा क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में, थानाध्यक्ष सकलडीहा अतुल कुमार के नेतृत्व में सकलडीहा पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट (NBW) के तहत गिरफ्तार किया।

यह गिरफ्तारी अभियुक्त के निवास स्थान ग्राम वर्दीसाण्डा, थाना सकलडीहा, जनपद चंदौली से की गई। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की गई है.गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में- अतुल कुमार थाना अध्यक्ष सकलडीहा, उपनिरीक्षक जनक सिंह,कांस्टेबल अभिषेक सिंह,कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button