Chandauli News-सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत,ग्रामीणों ने किया सड़क जाम,पुलिस शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी…

चंदौली -सैयदराजा थाना क्षेत्र के मरूई गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।मृतक की पहचान सुरेन्द्र राम, निवासी छतेंम के रूप में हुई है। वह मरूई राइस मिल पर पल्लेदारी का कार्य करता था। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और भारी आक्रोश जताते हुए शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया।परिजनों एवं ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क किनारे ट्रकों के खड़े रहने के कारण आए दिन इस तरह की दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। लोगों ने जिला पुलिस प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की।घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



