Blog

Chandauli News-सिविल बार एसोसिएशन चंदौली का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

चंदौली: सिविल बार एसोसिएशन चंदौली का भव्य शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को तहसील परिसर के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सह-अध्यक्ष श्रीनाथ त्रिपाठी, अपर जिला जज विकास वर्मा और जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अन्य अतिथियों ने महामंत्री आशुतोष कुमार मिश्र सहित सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। समारोह में अतिथियों का माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह एवं बुके देकर सम्मान किया गया।पूर्व अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने चुनाव संचालन समिति को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में न्यायाधीश दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि बार और बेंच न्याय व्यवस्था के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और अधिवक्ताओं की भूमिका न्याय दिलाने में अत्यंत अहम है।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष विनय कुमार सिंह एवं संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता शशि शंकर सिंह ने किया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button