Blog

Chandauli News-सेना से समाज सेवा तक:चंदन सिंह राजपूत की बढ़ती पहचान

चंदौली जिले के बरहनी ब्लॉक के छोटे से गांव डेढ़गावा से निकलकर चंदन सिंह राजपूत आज क्षेत्र में एक उभरते हुए जननेता के रूप में पहचान बना रहे हैं। भारतीय सेना में करीब 18 वर्षों तक सेवा देने के बाद अब वे समाज और राजनीति में सक्रिय होकर जनता की आवाज बन चुके हैं।
साधारण परिवार में जन्मे चंदन सिंह ने संघर्षों के बीच शिक्षा हासिल की और सेना में भर्ती होकर देश की सेवा की। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने समाज सेवा को अपना लक्ष्य बनाया और निषाद पार्टी से जुड़कर संगठन को मजबूत करने में जुट गए। वर्तमान में वे प्रदेश उपाध्यक्ष और वाराणसी मंडल के सह-कोऑर्डिनेटर के रूप में कार्य कर रहे हैं।
चंदन सिंह राजपूत शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर लगातार सक्रिय हैं। गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनना और समाधान का प्रयास करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है। यही कारण है कि क्षेत्र में उनका जनसमर्थन तेजी से बढ़ रहा है।राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि वे आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में सैयदराजा सीट से दावेदारी पेश कर सकते हैं। फिलहाल, उनका बढ़ता प्रभाव और सक्रियता उन्हें पूर्वांचल की राजनीति में एक मजबूत चेहरे के रूप में स्थापित कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button