Chandauli Nrws-बांग्लादेश में दीपू दास की हत्या के विरोध में डीडीयू नगर में उबाल,राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट का जोरदार प्रदर्शन

चंदौली-बांग्लादेश में दीपू दास की हत्या को लेकर आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने डीडीयू नगर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्यों ने सड़क पर विरोध जुलूस निकालते हुए बांग्लादेश में हुई घटनाओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।डीडीयू नगर के काली मंदिर के समीप राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन किया। इसके साथ ही काली मंदिर के पास बांग्लादेश का झंडा जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया गया।प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां लगातार हिन्दुओं को निशाना बनाया जा रहा है और दीपू दास की हत्या इसका ताजा उदाहरण है।राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट के नेताओं ने मोहम्मद यूनुस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार नहीं हैं, क्योंकि उनके कार्यकाल में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़े हैं। साथ ही उन्होंने इस मामले में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की मांग की।प्रदर्शनकारियों ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि जब तक अत्याचार बंद नहीं होते, तब तक सड़कों पर आवाज़ उठाई जाती रहेगी। इस दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा और हालात पर नजर बनाए रखी।



