Blog

Chandauli News-नेशनल पब्लिक स्कूल,बबुरी में “आधुनिक शिक्षा प्रणाली में मीडिया व समाज की भूमिका” विषय पर संगोष्ठी संपन्न

बबुरी (चंदौली)।पूर्वांचल पोस्ट फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती (बाल दिवस) की पूर्व संध्या पर नेशनल पब्लिक स्कूल, बबुरी में “आधुनिक शिक्षा प्रणाली में मीडिया व समाज की भूमिका” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भदोही लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विनोद बिंद, डॉ. नैंसी पारुल (उप प्रधानाचार्य, बाबा कीनाराम स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज), डॉ. साधना श्रीवास्तव (सहायक प्रोफेसर, राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज), पूर्व अधिशासी अभियंता गौरीशंकर गुप्ता, प्रो. ओम प्रकाश सिंह (पूर्व निदेशक, पत्रकारिता संस्थान, काशी विद्यापीठ एवं अध्यक्ष, पूर्वांचल पोस्ट फाउंडेशन) तथा वरिष्ठ पत्रकार नितिन गोस्वामी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित “सशक्त होती भारत की बेटियां” विषयक निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाणपत्र, शील्ड, कॉपी, स्पीकिंग एवं जनरल नॉलेज की पुस्तकें प्रदान की गईं। प्रतियोगिता में कुल 350 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को स्मृति स्वरूप दो कॉपियाँ, दो पेन और पुस्तकें दी गईं।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

अपने संबोधन में सांसद डॉ. विनोद बिंद ने कहा कि “सफलता का रहस्य निरंतर प्रयास में है। असफलता अंत नहीं, बल्कि नई शुरुआत का अवसर है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान ने समाज की सोच को बदलने का कार्य किया है। आज बेटियाँ हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं।
मुख्य वक्ता डॉ. साधना श्रीवास्तव ने कहा कि “शिक्षा केवल रोजगार पाने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने का साधन है। डिजिटल युग में मीडिया की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है कि वह समाज को सही दिशा प्रदान करे।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि “मीडिया और शिक्षा समाज परिवर्तन के दो मजबूत स्तंभ हैं। शिक्षित समाज ही लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति है।”

इस अवसर पर डॉ.नैंसी पारुल, गौरी शंकर गुप्ता, तथा वरिष्ठ पत्रकार नितिन गोस्वामी ने भी अपने विचार रखे।कार्यक्रम में प्रशांत कुमार, मुश्ताक अहमद, अरुण पाठक, अजीत पाठक, अखिलेश कुमार पाठक, अशोक द्विवेदी, अभिषेक दूबे, आनंद प्रकाश (प्राचार्य), पत्रकार अवनीश तिवारी, जय तिवारी, संजीव पाठक, कार्तिकेय पांडेय, रितेश कुमार,संतोष कुमार, दिलीप यादव, रधुवन प्रसाद, लव सोनकर, दुर्गा जायसवाल, सुनीता केशरी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button