Varanasi news-सत्ता के नशे में सड़क पर तांडव…!चंदौली के ब्लॉक प्रमुख के बेटे पर सनसनीखेज आरोप,फॉर्च्यूनर से छात्र की बाइक 700 मीटर तक घसीटी,वीडियो वायरल

चंदौली/वाराणसी: वाराणसी जिले के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत अर्दली बाजार पुलिस चौकी इलाके में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। चंदौली जिले के धानापुर ब्लॉक प्रमुख के बेटे पर आरोप है कि उसने अपनी फॉर्च्यूनर कार से एक छात्र की बाइक को टक्कर मारने के बाद करीब 700 मीटर तक सड़क पर घसीटा। इस दौरान सड़क पर तेज आवाज और चिंगारियां निकलती रहीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले फॉर्च्यूनर चालक ने छात्र की बाइक को जोरदार टक्कर मारी। जब इसको लेकर विवाद हुआ तो चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और बाइक को सड़क पर घसीटते हुए आगे बढ़ गया। बाइक घसीटे जाने से सड़क पर चिंगारियां निकलने लगीं और राहगीर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।घटना से आक्रोशित लोगों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी को घेर लिया और उसमें तोड़फोड़ की। मौके पर बवाल की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ के गुस्से से फॉर्च्यूनर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।



