Blog
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी सशक्तिकरण की अद्भुत मिसाल-अर्चना देवी

अर्चना देवी पूर्व सभासद महिला जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद चंदौली ने कहा सदियों से समाज में नारी की भूमिका को परंपराओं, संस्कृतियों और गहरे जमे विश्वासों ने इस प्रकार गढ़ा कि उसे हमेशा पृष्ठभूमि में रखा गया। प्राचीन काल में नारी को देवी के रूप में पूजा जाता था, वह ज्ञान और शक्ति की प्रतीक थी। लेकिन जैसे-जैसे समय बदला, पितृसत्तात्मक संरचनाओं ने अधिकार ग्रहण कर लिए, जिससे नारी की स्वतंत्रता सीमित हो गई, उसकी आवाज़ दबा दी गई और उसका योगदान अनदेखा कर दिया गया।कहा की आज के परिवेश में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। घर चलाने से लेकर देश चलाने, मोटरसाईकिल से लेकर हवाई जहाज चला रही है।
