चंदौली-आम के बगीचे में मिला युवक का शव,इलाके में मची सनसनी,पुलिस जांच में जुटी

चंदौली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर अंतर्गत मढ़िया ग्रामसभा में एक आम के बगीचे में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।बगीचे में काम कर रहे मजदूर जब ईंटें हटा रहे थे, तभी उन्हें भयावह दृश्य दिखा। मजदूरों ने तुरंत इसकी सूचना गांववालों और पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी फैल गई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।पुलिस को आशंका है कि हत्या कहीं और की गई हो और शव को यहां फेंका गया हो।
इसके बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची, जिसने घटनास्थल की बारीकी से जाँच की और कई अहम नमूने इकट्ठे किए।शव की पहचान के लिए पुलिस लगातार ग्रामीणों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण सामने आ पाएगा और पूरी घटना की गुत्थी सुलझ सकेगी।यह पूरा मामला मुगलसराय कोतवाली के जलीलपुर के मढ़िया ग्रामसभा का है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।



