चंदौली -आरपीएफ महानिरीक्षक अमरेश कुमार द्वारा डीडीयू में सुरक्षा सम्मेलन एवं निरीक्षण किया गया

चंदौली -अमरेश कुमार, आईजी/आरपीएफ, पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर द्वारा डीडीयू आरपीएफ रिज़र्व लाइन्स में डीडीयू मंडल के बल सदस्यों का सुरक्षा सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के दौरान महानिरीक्षक ने बल सदस्यों की समस्याएँ (ग्रीवांस) सुनीं तथा उनके समुचित निराकरण का आश्वासन दिया।उन्होंने सभी कर्मियों को अपनी ड्यूटी ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण भाव से करने का निर्देश दिया। साथ ही बताया कि आरपीएफ की जिम्मेदारियाँ सीधे जनता से जुड़ी होती हैं, इसलिए सभी को विनम्र व्यवहार करने एवं मृदुभाषी रहकर कार्य निष्पादन करने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि आज आरपीएफ रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के साथ-साथ यात्री सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सुचारू रूप से निभा रहा है।
सम्मेलन के उपरांत डीडीयू रिज़र्व लाइन स्थित डॉग स्क्वॉड का निरीक्षण किया गया, जहाँ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त आज आरपीएफ महानिरीक्षक द्वारा सीआईबी यूनिट डीडीयू का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें कार्यालय की साफ-सफाई, रिकॉर्ड, रजिस्टर आदि की जाँच कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएँ सामान्य पाईं गईं।

निरीक्षण के दौरान सहायक सुरक्षा आयुक्त (अपराध) सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक डीडीयू पोस्ट प्रदीप कुमार रावत, प्रभारी निरीक्षक सीआईबी डीडीयू अर्जुन कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक मानसनगर शाहिद खान, प्रभारी निरीक्षक यार्ड पंकज कुमार प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक रिज़र्व लाइन्स बी.के. तिवारी, निरीक्षक ब्रजेश कुमार, अरुण राम, डॉग स्क्वॉड के उपनिरीक्षक जय सिंह, अश्वनी कुमार, सुनील कुमार एवं अन्य बल सदस्य उपस्थित रहे।



