Blog

चंदौली एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत चन्दौली पुलिस द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान,अमर ज्योति सेवा केन्द्र के बच्चों को पुलिस लाईन में नारी सुरक्षा सम्मान हेतु किया गया प्रशिक्षित।

चंदौली: खबर जनपद चंदौली से है जहां एसपी आदित्य लाग्हे के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत अमर ज्योति सेवा केन्द्र,खंडेहरा सकलडीहा जनपद चंदौली के बच्चों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन चंदौली कार्यशाला का आयोजन कर प्रशिक्षित किया गया। जिसमें मिशन शक्ति अभियान फेज-5 महिला सशक्तिकरण अभियान के बारे में जानकारी प्रदान कर पंपलेट वितरण किया गया। इसके साथ ही बच्चों को साइबर अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा महिला एवं बच्चों से संबंधित समस्याओं एवं घरेलू हिंसा की संरक्षण दहेज प्रतिषेध कार्यालय पर लैंगिक उत्पीडन निवारण, पाक्सो, बाल विवाह,व महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध प्रमुख अपराधी की जानकारी दी गई।महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों द्वारा मिशन शक्ति अभियान के फेज-5 के तहत जागरूकता हेतु अभियान चलाया गया।

साइबर क्राइम के विषय में व महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090-वीमेन पावर लाइन,181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा,1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा,1098-चाइल्ड लाइन,102-स्वास्थ्य सेवा आदि के विषय में जानकारी देकर जागरूक किया गया। स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग, जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।आज आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक चन्दौली के अतिरिक्त अनील कुमार यादव अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन,नामेन्द्र कुमार पुलिस उपाधीक्षक ,राम बेलास प्रतिसार निरीक्षक चन्दौली, अमर ज्योति सेवा केन्द्र के फादर ज्ञान, कोआर्डिनेटर सुजीत,साधना,चिन्तामणी इत्यादि मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button