चंदौली :डग्गामार वाहनों के खिलाफ पुलिस का चेकिंग अभियान तेज

चंदौली में शनिवार सुबह से पुलिस टीम सड़क पर उतरकर डग्गामार वाहनों, ट्रैक्टरों और ऑटो की सघन चेकिंग कर रही है। अभियान के दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वाले कई वाहनों को पकड़ा गया और उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।आपको बता दे की सदर सीओ देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में चंदौली पुलिस फोर्स के साथ डग्गामार वाहनों पर चलाया चेकिन अभियान व की कार्रवाई।पुलिस के अनुसार, यातायात माह के तहत चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। अब तक सैकड़ों वाहनों का चालान किया जा चुका है तथा बिना कागजात, बिना नंबर प्लेट, ओवरलोडिंग और अवैध संचालन जैसे मामलों पर सख्ती बरती जा रही है।पुलिस प्रशासन ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।



