चंदौली-धानापुर पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को अवैध असलहा,कारतूस व एक बोलेरो वाहन के साथ किया गिरफ्तार।

चन्दौली एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिये गये आदेश निर्देश के क्रम में क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार सिंह धानापुर के नेतृत्व में उ0नि0 कृष्ण कुमार उपाध्याय मय पुलिस टीम द्वारा रात्रि चेकिंग के दौरान 02 अवैध असलहा, 02 कारतूस व 01 वाहन बोलेरो के साथ 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा मु.अ.सं. 161/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना धानापुर जनपद चन्दौली पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। धानापुर थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार सिंह व उ0नि0 कृष्ण कुमार उपाध्याय मय हमराह रात्रि चेकिंग के दौरान कमालपुर खडान नहर के रास्ते एक चार पहिया वाहन आते दिखायी दिया। पुलिस टीम को चेकिंग करते हुए देख वाहन चेकिंग पॉइंट से पहले ही वाहन खड़ी कर लाईट बन्द उतरकर भागने का प्रयास किये किन्तु मौजूदा पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार किये गये व्यक्ति की पहचान अजीत यादव पुत्र मिठ्ठू यादव निवासी ग्राम चन्दनी थाना मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर व प्रशान्त राय पुत्र प्रमोद राय निवासी ग्राम चन्दनी थाना मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर के रूप में हुई। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध असलहा व 02 कारतूस बरामद किये गये। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली संयुक्त पुलिस टीम-थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार सिंह थाना धानापुर,उ0नि0 कृष्ण कुमार उपाध्याय चौकी प्रभारी भदाहूं,हे0का0 धीरेन्द्र सिंह,हे0का0 संजय कुमार,हे0का0 रंजय कुमार शामिल रहे।