चंदौली पुलिस ने एक होण्डा सिटी कार व एक मोटरसाइकिल से 37.890 किग्रा0 अवैध गांजा किया बरामद,तीन तस्कर गिरफ्तार,गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 2.50/- लाख रूपये।

चन्दौली एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी व जनपद के रास्ते परिवहन के विरूद्व चलाये गये अभियान के अनुपालन के क्रम में पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) अनिल कुमार यादव के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नौगढ़ कृष्ण मुरारी शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चकरघट्टा भूपेन्द्र निषाद के नेतृत्व में थाना चकरघट्टा पुलिस टीम द्वारा 01 होण्डा सिटी कार व 01 मोटरसाइकिल से 37.890 किग्रा0 अवैध गांजा बरामद करते हुए 03 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित हे।थानाध्यक्ष चकरघट्टा भूपेन्द्र कुमार निषाद मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान बैरगाढ केसार चौराहे से 500 मीटर आगे रास्ते में चार पहिया वाहन व दोपहिया वाहन के पास खडें 03 व्यक्ति कुछ बण्डल गिन रहे थे पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किये किन्तु मौजूदा पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी करके गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के कब्जे से दो बडे झोले में 37.890 किग्रा अवैध गांजा के साथ एक चारपहिया वाहन स0 UP26H5364 व एक मोटरसाईकिल स0 UP64AP6981 बरामद किया गया।
गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों का नाम व पता-
- मुराली पुत्र रामधनी निवासी ग्राम केसार थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली उम्र करीब 51 वर्ष।
- देवेन्द्र कुमार पुत्र कृष्णानन्द मौर्य निवासी ग्राम बैरा दिरेहू थाना चकिया जनपद चन्दौली उम्र करीब 21 वर्ष।
- 3. निराला मौर्य पुत्र रामसखा मौर्य निवासी पचफेडिया पोस्ट भीषमपुर थाना चकिया जनपद चन्दौली उम्र करीब 20 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम का विवरण-भूपेन्द्र कुमार निषाद थानाध्यक्ष चकरघट्टा,उ0नि0 संतोष कुमार.उ0नि0 घनश्याम तिवारी,हे0का0 अभिषेक पाल,का0 भूपेन्द्र भारतीया थाना,का0 शैलेन्द्र यादव शामिल रहे।


