Blog

चंदौली में काँग्रेस ने मनाया महात्मा गांधी का शहादत दिवस

चंदौली में जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली द्वारा चन्द्रा त्रिपाठी कांग्रेस भवन में जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई।उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि राष्ट्र आज सत्य और अहिंसा के प्रतीक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी शहादत दिवस पर नमन कर रहा है,गाँधी जी के आदर्श स्वदेशी,आत्मनिर्भरता और सांप्रदायिक सौहार्द वर्तमान समय में भारत व विश्व की परिस्थितियों के लिये अत्यंत प्रेरणादायक बन चुके हैं।उनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि है।

जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि बापू के बलिदान को याद करते हुवे आज का दिन देश शहीद दिवस के रूप में मनाता है।गाँधी जी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांत न केवल भारत बल्कि पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक है,हमसब इस अवसर पर गाँधी जी के दिखाये गये शान्ति और एकता के मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।देश भर के राजनेताओं बुद्धजीवियों,पत्रकारों व शिक्षकों ने भी उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया है। उक्त अवसर पर सर्व श्री मती मधु राय गंगा प्रसाद कुलदीप वर्मा श्री कांत पाठक प्रेम चंद गुप्ता दिलीप यादव राकेश  सिंह सिराजुद्दीन भुट्टो पंकज तिवारी ज्ञान प्रकाश तिवारी संतोष चौबे शमशेर खा  रामाधार यादव सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने किया। संचालन शिवेंद्र मिश्रा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button