Blog

चंदौली में दबंगों का कहर,पैसे मांगने पर परिवार पर टूटी लाठियां, वीडियो वायरल,पुलिस ने दर्ज किया मामला

चंदौली। जनपद के सदर थाना क्षेत्र के बिसौरी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पैसे लौटाने की मांग करने पर दबंगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने लाठी, हॉकी और डंडों से महिला समेत तीन सदस्यो की बेरहमी से पिटाई की, जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद घायल महिला और परिवार के तीन सदस्यों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर नियंत्रण पाया।सदर थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, और वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button