चंदौली में दवा व्यापारी रोहिताश पाल हत्याकांड पर फिर मचा बवाल,राष्ट्र उदय पार्टी के समर्थक पहुंचे एसपी दरबार,घटना के 16 दिन बाद भी शूटर फरार,लोगों में भारी आक्रोश

चंदौली में दवा व्यापारी रोहिताश पाल की हत्या को लेकर स्थानीय लोगों में तीखा आक्रोश देखने को मिल रहा है। घटना के 16 दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य शूटरों का फरार होना कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।
राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समर्थकों संग पहुँचे एसपी ऑफिस
हत्याकांड के विरोध में राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ एसपी कार्यालय पहुँचे और मामले में तेजी से कार्रवाई की मांग उठाई।एसपी आदित्य लांगहे को ज्ञापन देकर कार्रवाई तेज करने की मांग,पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने एसपी आदित्य लांगहे को ज्ञापन सौंपा, जिसमें आरोपी शूटरों की जल्द गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई।पीड़ित परिवार को सुरक्षा एवं 5 करोड़ आर्थिक सहायता की मांग,ज्ञापन में पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने और 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी मांग शामिल रही है, ताकि परिवार आर्थिक तथा मानसिक रूप से सहयोग प्राप्त कर सके।
सवाल — साजिशकर्ता जेल में, पर हत्यारे अब भी खुलेआम क्यों?
जनता और संगठनों का सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब साजिशकर्ता जेल में है, तो हत्या को अंजाम देने वाले शूटर अब तक आज़ाद क्यों घूम रहे हैं? पुलिस की धीमी कार्रवाई पर लोगों में गहरी नाराज़गी है।
खुलासा — 24 मार्च को रोहिताश ने पहले ही दिया था धमकी का शिकायत पत्र
यह भी खुलासा हुआ है कि रोहिताश पाल ने 24 मार्च को ही मिली धमकियों के संबंध में पुलिस को शिकायत पत्र दिया था, लेकिन कथित तौर पर उस पर उचित कार्रवाई नहीं हुई।
आरोप — पुलिस नहीं चेती, इसलिए हुआ रोहिताश हत्याकांड!
स्थानीय लोगों और परिजनों का आरोप है कि यदि पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो शायद रोहिताश की जान बच सकती थी। यह लापरवाही इस पूरे प्रकरण को और गंभीर बनाती है।हत्यारों की गिरफ्तारी अब तक ना होने पर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल घटना के इतने दिन बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से लोगों का भरोसा कानून-व्यवस्था पर कमजोर हो रहा है। भीड़ और सामाजिक संगठनों ने पुलिस पर कार्रवाई में सुस्ती का आरोप लगाया है और जल्द न्याय की मांग की है।



