Blog

चंदौली में पुलिस प्रशासन में फेरबदल,तीन थानों के प्रभारियों का स्थानांतरण

चंदौली एसपी आदित्य लांग्हे ने गुरुवार को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डायल 112 सहित तीन थानों के प्रभारियों का स्थानांतरण कर दिया। इस फेरबदल का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाना बताया जा रहा है। जारी आदेश के अनुसार सदर कोतवाली की कमान अब पीआरओ विजय बहादुर सिंह को सौंपी गई है। वहीं वर्तमान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय सिंह को डायल 112 का नया प्रभार दिया गया है।इसके साथ ही अब तक डायल 112 की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रभारी को हटाकर पुनः विवेचना सेल में भेज दिया गया है। इसके अलावा सकलडीहा और धीना थाना क्षेत्रों में भी प्रभार परिवर्तन किया गया है। सकलडीहा के प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव को धीना थाना भेजा गया है, जबकि धीना प्रभारी भूपेश निषाद को सकलडीहा की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इन तबादलों से जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button