चंदौली में बजाज शोरूम स्कूटर हाउस में बड़ी चोरी, 4.50 लाख से अधिक नकदी उड़ाई,पुलिस के गस्त पर उठे सवाल

चंदौली जनपद के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय नगर वार्ड में स्थित बजाज शोरूम स्कूटर हाउस में बीती रात बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने शोरूम के कैश काउंटर से 4.50 लाख रुपये से अधिक नकद पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।बताया जा रहा है कि चोर चेहरे पर कपड़ा बांधकर शोरूम के अंदर घुसा। पीछे की ओर लगे शटर को तोड़ने में असफल रहने के बाद चोर ने ऊपर से शोरूम में एंट्री बनाई और सीधे कैश काउंटर को निशाना बनाया।चोरी के बाद चोर फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने में जुटी हुई है।आबादी वाले इलाके में इस तरह की बड़ी चोरी की घटना ने स्थानीय लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और चोरी में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।फिलहाल शोरूम संचालक की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



