Blog

चंदौली में ब्रह्म बाबा मंदिर पर यात्री विश्रामालय का उद्घाटन,ग्रामीणों में खुशी की लहर

खबर यूपी के जनपद चंदौली से है, जहां 1 अप्रैल 2026 को विकास खंड चंदौली के सेक्टर नंबर 04 स्थित ग्राम परशियां (सुदाव) में ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में निर्मित यात्री विश्रामालय टिन शेड का उद्घाटन किया गया। यह निर्माण कार्य जिला पंचायत निधि से कराया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।इस मौके पर ग्रामवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए रमेश यादव को फूल-मालाओं से लाद दिया और “रमेश यादव जिंदाबाद” तथा “ब्रह्म बाबा की जय” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।उद्घाटन के बाद रमेश यादव ने विनम्रता पूर्वक सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए वह हर संभव प्रयास करते रहेंगे।इस अवसर पर जय प्रकाश मौर्य (क्षेत्र पंचायत सदस्य), नंदू यादव (पूर्व प्रधान), नंदू राम, चंदन पासवान, मुन्ना यादव, सतीश यादव, अमरजीत यादव, मालिक यादव, डॉ. त्रिभुवन, राजेश, सदानंद यादव, राकेश यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button