Blog
चंदौली में विशेष वाहन चेकिंग अभियान:262 वाहनों का चालान,₹3.66 लाख का जुर्माना

चंदौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांगहे के निर्देशन में यातायात जागरूकता माह (नवंबर) के अवसर पर यातायात पुलिस एवं जनपदीय थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान कुल 262 वाहनों का चालान किया गया तथा ₹3,66,900 का जुर्माना अधिरोपित किया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। जनपद में यह अभियान आगे भी निरंतर रूप से जारी रहेगा।





