चंदौली

चंदौली में सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू नवीन मंडी के सामने सर्विस रोड पर लगे सब्जी मंडी बाजार का दौरा किया, किसानों एवं सब्जी व्यापारियों की दशा देख हुए आहत

चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू शुक्रवार की अलसुबह नवीन मंडी के सामने सड़क पर लगे सब्जी बाजार का दौरा किया। इस दौरान किसानों और सब्ज़ी व्यापारियों को सड़क पर देख मर्माहत हो उठे। किसानों और सब्जी व्यापारियों की इस दशा के लिए जिम्मेदार जिला प्रशासन और जिलाधिकारी चंदौली पर निशाना साधा। किसानों के लिए बनी नवीन मंडी से किसानों को ही बाहर कर दिया गया है, जिससे आज किसान सड़क पर आ गए हैं।

सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह ने कहा जिलाधिकारी जिले किसानों व आम नागरिकों को यह बताएं कि नवीन मंडी को एक पटवारी तक बंद करके और क्या करने की सोच रखते हैं। कहा कि जब से नवीन मंडी बनी है कभी भी बंद नहीं हुई अपने होश में कई चुनाव देखे हैं लेकिन यह पहली बार देख रहा हूं कि नवीन मंडी को पूरी तरह से सीज कर दिया गया है कहा कि मैंने 2012 का चुनाव देखा। 2014, 2017, 2019 और 2022 का चुनाव इसी मंडी से सम्पन्न हुआ। लेकिन कभी भी मंडी को इस तरह बंद नहीं किया गया था। चंदौली में यह किस तरह का चुनाव चल रहा है आम लोगों की समझ से परे है। एक पखवाड़े तक नवीन मंडी को बंद कर देने से किसानों व सब्जी व्यापारियों की आजीविका पर संकट आ गया है। ऐसे में लाचार व बेबस किसान और सब्जी व्यापारी अपनी आजीविका के लिए सड़कों पर व्यापार करते हुए नजर आ रहे हैं। यह चंदौली के जिला प्रशासन के लिए शर्म की बात है। कहा कि जल्द ही जिलाधिकारी से मुलाकात कर नवीन मंडी को बंद करने की वजह जानना चाहेंगे। साथ ही इसे किसानों के हित में खोलने की मांग भी करेंगे। इस आशंका से समाप्त करने के लिए जिला प्रशासन जल्द से जल्द नवीन मंडी को व्यापारियों किसानों के लिए खोलने का काम करें, ताकि सैकड़ो लोगों की रोजगार पर छाए संकट के बादल हट सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button