चंदौली-रामेश्वरम शिक्षण संस्थान में रंगोली व कला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा।

चंदौली-रामेश्वरम शिक्षण संस्थान बसारिकपुर चंदौली में आज बच्चों के द्वारा रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एवं राधा कृष्ण झांकी तथा राम सीता लक्ष्मण की भी झांकी निकाली गई कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को सनातन धर्म एवं माता-पिता के प्रति आदर एवं सम्मान जागृत करने की प्रेरणा मिलती है।दीपावली पर्व के मद्देनजर छात्र-छात्राओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय परिवार के छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान बताया जा रहा है कि रंगोली प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए नन्हे हाथों से सुंदर कलाकृतियों में रंग भरा। यह काफी आकर्षक और मनमोहक थी। प्रतियोगिता में छात्राओं ने सुंदर फूलों के साथ साथ दीपों की सुंदर आकृतियों को जीवंत रूप प्रदान किया।


इस दौरान प्रबंधक अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन दिवाली के शुभ अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य एवं शारीरिक विकास के लिए किया गया है। इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा सामने आती है।रंगोली प्रतियोगिता के इस मौके पर कोमल ,प्रदीप, अभिषेक, रामाश्रय ,अश्वनी, नूर, विकी,प्रियंका, आशा, मंजू, दिव्या,नेहा इत्यादि सम्मिलित हुए