चंदौली- विधायक सुशील सिंह ने गांव में उत्कृष्ट कार्य के लिए कलेक्ट्रेट में ग्राम प्रधान को किया सम्मानित,पहले भी मिल चुका है सम्मान।

चंदौली जनपद के सकलडीहा ब्लॉक क्षेत्र के दीघवट ग्राम प्रधान को महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया है। बता दे की गांव में साफ-सफाई, चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनना, स्कूली बच्चों के पठन-पाठन कार्य में योगदान देना, पर्यावरण बनाए रखने के लिए गांव में पौधारोपण कराना, सामूहिक रूप से श्रमदान व नियमित रूप से सफाई अभियान चलाने आदि में उत्कृष्ट कार्य करने पर सकलडीहा ब्लॉक के दिघवट के ग्राम प्रधान अनीता राजभर को कलेक्ट्रेट में बुधवार को विधायक सुशील सिंह ने सम्मानित किया।

साथ ही गांव के सचिव संजय यादव को भी सम्मानित किया गया। इससे पहले भी ग्राम प्रधान को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया जा चुका है। ग्राम प्रधान अनीता राजभर तथा ग्राम प्रधान पति रामसुरत राजभर ने संयुक्त रूप से बताया कि ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास हेतु हम लोग प्रयासरत रहेंगे। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने हेतु प्रयास किया जायेगा।