Blog

चंदौली:कानून व्यवस्था के साथ रिश्तों को मजबूत कर रही खाकी,मिशन शक्ति अभियान के तहत बिछड़ा दंपत्ति फिर से मिला

ख़बर जनपद चंदौली जनपद से  है जहां इंसानियत और सुधार का संदेश देने वाली चंदौली पुलिस जहां कानून व्यवस्था को मजबूत कर रही है, वहीं समाज में टूटते रिश्तों को जोड़ने का कार्य भी बड़ी संवेदनशीलता से कर रही है।एसपी चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर कोतवाली चंदौली/मिशन शक्ति केन्द्र द्वारा “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” के अंतर्गत पारिवारिक विवादों को सुलझाकर दंपत्तियों को पुनः साथ लाने का अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में मिशन शक्ति केंद्र के अथक प्रयास से आज एक बिछड़े दंपत्ति को फिर से साथ रहने के लिए तैयार कराया गया।पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद से जुड़े प्रार्थना पत्र पर दोनों पक्षों को नोटिस/मोबाइल के माध्यम से बुलाया गया। मिशन शक्ति टीम ने धैर्यपूर्वक समझाते हुए पारिवारिक मूल्यों, रिश्तों के महत्व और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की जरूरत पर चर्चा की।लगातार प्रयासों के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति, बिना किसी दबाव के अपनी पुरानी गलतियों को स्वीकार करते हुए दोबारा पति-पत्नी की तरह साथ रहने के लिए राजी हो गए।कोतवाली चंदौली/मिशन शक्ति केंद्र द्वारा दंपत्ति की काउंसलिंग कराते हुए विवाद समाप्त कराया गया और उन्हें परिजनों के साथ खुशी-खुशी घर भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button