Blog
चंदौली:चुरमुली गांव में श्रद्धा के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा,कराह का हुआ आयोजन

यूपी के जनपद चंदौली से खबर है। बबुरी थाना क्षेत्र के चुरमुली गांव में रामप्रवेश साहनी, रामजनम साहनी और रामलखन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को दोपहर लगभग 12 बजे गोवर्धन पूजा और कराह का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में गांव के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की गई।पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गोवर्धन पूजा और कराह का कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के आयोजन में रामप्रवेश साहनी, रामजनम साहनी और रामलखन साहनी की मुख्य भूमिका रही।



