Blog

चंदौली:जिलाबदर आरोपी आदेश की अवहेलना करते पकड़ा गया,पुलिस ने किया गिरफ्तार

चंदौली जिले में अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मुगलसराय पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (IPS) एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय गगन राज सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने जिलाबदर किए गए आरोपी को आदेश की अवहेलना करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

जिलाधिकारी चंदौली के आदेश संख्या 202514180000613 के तहत अभियुक्त ओमप्रकाश गुप्ता (उम्र 36 वर्ष), निवासी हरिशंकरपुर, थाना मुगलसराय को धारा 3/4 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 के अंतर्गत 06 माह के लिए जिलाबदर किया गया था।इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओमप्रकाश अपने घर पर मौजूद है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया। आदेश का उल्लंघन करने पर उसे धारा 10 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम-प्रभारी निरीक्षक: गगन राज सिंह, थाना मुगलसराय,उ0नि0 अभिषेक शुक्ला, चौकी प्रभारी जलीलपुर,उ0नि0 अजय कुमार, चौकी प्रभारी रेलवे कालोनी,उ0नि0 मनोज तिवारी, चौकी प्रभारी कस्बा मुगलसराय,म0हे0का0 शशि किरन राय शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button