चंदौली:पश्चिम वाहिनी बलुआ घाट पर आज मनाई जाएगी देव दीपावली

देव दीपावली के पावन अवसर पर चंदौली जिले का पश्चिम वाहिनी बलुआ घाट आज भव्य सजावट से दुल्हन की तरह सजा हुआ है। घाट पर लाखों दीपकों की रोशनी से अद्भुत नज़ारा देखने को मिलेगा।गंगा सेवा समिति और प्रशासन ने तैयारियों को पूरी तरह से अंतिम रूप दे दिया है।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय शामिल होंगे।सुबह से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में घाट पर पहुंचकर गंगा स्नान कर रहे हैं।कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार रहेगी —शाम 4 बजे: मां गंगा का दुग्धाभिषेक
शाम 5 बजे: दीपोत्सव कार्यक्रम
शाम 7 बजे: मां गंगा की भव्य महाआरती
रात्रि: भोजपुरी कलाकारों और बिरहा गायकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है गंगा तट पर जगमगाते दीपों के बीच आज का बलुआ घाट अध्यात्म, आस्था और संस्कृति का संगम बनेगा।



