Blog

चंदौली:प्रतिष्ठित दवा व्यवसायी को बदमाशों ने दुकान के सामने मारी गोली,उपचार के दौरान मौत,बाजार में दहशत

आदित्य लांग्हे एसपी चंदौली

चंदौली जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में स्थित धर्मशाला मोड़ के पास जीटी रोड पर मंगलवार रात करीब 10:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बदमाश ने प्रतिष्ठित दवा व्यवसाई रोहितास पाल उर्फ़ रोमी को दुकान बंद कर घर जाने के दौरान गोली मार दी।सूत्रों के अनुसार रोहितास पाल दुकान बंद कर स्कूटी स्टार्ट कर रहे थे, तभी बदमाश ने उनके सिर में गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से परिजन उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। लेकिन ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।घटना के समय गोली मारने वाले आरोपी ने अपना चेहरा ढक रखा था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावर का सुराग मिल सके।पुलिस अधीक्षक ने SOG टीम और सर्विलांस यूनिट के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस हर एंगल से इस हत्याकांड की जांच कर रही है और आशंका है कि घटना के पीछे कोई पुरानी रंजिश या आपराधिक सक्रियता हो सकती है।बीच बाजार और लबे सड़क हुई इस घटना से इलाके में दहशत और अफरा तफरी फैल गई। स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button