Blog

चंदौली:बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही,बिना सेफ्टी खंभे पर चढ़ाया गया लाइनमैन…

खबर यूपी के जनपद चंदौली से है। सदर ब्लॉक के नरसिंहपुर खुर्द गांव में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। SSO सुनील कुमार के आदेश पर एक लाइनमैन को बिना किसी सेफ्टी उपकरण के बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइट काटने के लिए मजबूर किया गया।बिना सुरक्षा बेल्ट, हेलमेट और अन्य आवश्यक संसाधनों के इस तरह काम कराना न केवल विभागीय नियमों का खुला उल्लंघन है, बल्कि कर्मचारी की जान को भी गंभीर खतरे में डालता है। किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। विभाग की इस लापरवाही को देखते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button